Chakrata प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक Famous Hill Station (पर्वतीय नगर) है, यह पहाड़ो का राजा के नाम से प्रसिद्ध है, Chakrata, Uttarakhand की राजधानी देहरादून से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और समुद्र तल से 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चकराता के पूरब में यमुना नदी व पश्चिम में टौंस नदी स्थित है। चकराता अपने शुद्ध एवं शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इस ब्लॉग मे हम चकराता के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे।
Chakrata 10 Best Places to Visit in Hindi, Place to Visit in Jaunsar Chakrata, Snowfall in Chakrata, पहाड़ो का राजा चकराता, Unseen beauty of Uttarakhand – 2021 जाने से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर पढ़े।
Table of Contant
चकराता में क्या-क्या देखें (Where to visit in Chakrata)
TOURIST PLACES NAME | DISTANCE FROM CHAKRATA | DISTANCE FROM DEHRADUN |
Tiger Fall | 15 Km | 105 Km |
Buder caves | 25 Km | 115 Km |
Lakhamandal | 70 Km | 125 Km |
Ramtal Garden | 9 Km | 99 Km |
Chilamiri Point | 3 Km | 93 Km |
Deoban | 25 Km | 115 Km |
Kimona Fall | 5 Km | 104 Km |
लाखामंडल (Lakhamandal Chakrata in Hindi)
लाखामंडल Chakrata से 70 किमी और देहरादून से 125 किलोमीटर दूर मसूरी यमुनोत्री रोड पर स्थित है, यह एक ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का स्थल है, इसका संबंध महाभारत काल से माना जाता है, कहा जाता है कि कौरवों ने पांडवों को जलाने के लिए लाक्षागृह का षड्यंत्र यहीं पर रचा था। जिसके साक्ष्य आज भी देखने को मिलते है, यह यमुना नदी से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,
यहां का पुराना नाम मढ था, यहां के बारे में कहा जाता है कि खुदाई में मिले लाखों मूर्तियों के अवशेष के कारण इसका नाम Lakhamandal पड़ा । यहां पांडवों, परशुराम व केदार आदि देवताओं के अनेक मंदिर बने हुए हैं, साथ ही मंदिर प्रांगण में भीम और अर्जुन की मूर्ति भी बनी है, जिसे पत्थर पर उकेरा गया है।
टाइगर फॉल चकराता (Tiger Fall Chakrata in Hindi)
Tiger Fall Chakrata से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यदि Tracking द्वारा मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां देवदार व चीड़ के विशाल वृक्षों के बिच चलने का कुछ अलग ही मजा है, Tiger Fall 80-90 मीटर की ऊंचाई से सीधा गिरता है, इस झरने की यह खासियत है कि यह दूर से नहीं दिखाई देता है, यदि आपको इसकालुफ्त (Enjoy) लेने के लिए आपको टाइगर फॉल ही जाना पड़ेगा।
बुधेर टॉप (Budher Top Chakrata in Hindi)
Buder Top, Chakrata से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। बुधेर गुफाओं व घास के मैदान के लिए प्रसिद्ध है, इसका स्थानीय नाम मोइला टॉप है। जो समुद्र तल से लगभग 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र देवधार व चीड़ के घने जंगलों से ढका हुआ है, जो एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक है ।
चिलमीरी पॉइंट (Chilamiri Point Chakrata in Hindi)
यह Chakrata बाजार से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, यहाँ से सूर्यास्त (सनसेट) का अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है।
रामताल गार्डन (Ramtal Garden in Hindi)
यह चकराता-मसूरी मार्ग पर स्थित Chakrata मुख्य बाजार से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह 30 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा एक गार्डन है। यहां से विशाल हिमालय की श्रंखलाऔ का अद्भुत नजारा देखते ही मन प्रफुलित हो जाता है।
देव वन (Deoban in Hindi)
Chakrata के पास देववन की ऊंची चोटी से हिमालय का मनमोहक नजारा दिल में बस जाता है। देववन और कनासर में वन विभाग का ट्रेनिंग कैंप है, जहां पर वन विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। चिरमिरी से सूर्यास्त का नजारा चकराता से 4 किलोमीटर की दूरी पर चिरमिरी नाम की जगह से शाम के वक्त सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। चकराता की सैर पर आए पर्यटक सूर्यास्त के समय चिरमिरी जाकर प्रकृति को करीब से निहारने का सुख पाते हैं।
कनासर (Koti Kanasar in Hindi)
कनासर चकराता-त्यूणी मार्ग पर चकराता से 25 किलोमीटर दूर स्थित है, ऊंची पहाड़ियों व देवदार के घने जंगलों के बीच एक रमणीय पर्यटन स्थल है, जिसके आसपास के नजारे बड़े ही आकर्षक है, यहां ठहरने के लिए फॉरेस्ट विभाग रेस्ट हाउस है।
हनोल (Mahasu Devta Temple, in Hindi)
महासू देवता का मंदिर हनोल चकराता (देहरादून) में स्थित है।यह मंदिर नागर शैली में बना है और समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। देहरादून से लगभग 180 किमी की दुरी पर स्तिथ है, महासू जौनसार बावर (स्थानीय) के लोगों के आराध्य देव हैं।
किमोना फॉल (Kimona Fall, Chakrata)
किमोना फॉल चकराता की एक अनदेखी खूबसूरती है। यहां पर बहुत कम ही पर्यटक पहुंचते हैं, यह ओक के घने पेड़ों से घिरा हुआ है। ये एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट है।
कालसी देहरादून उत्तराखण्ड (Place to Visit in Kalasi Dehradun)
कालसी यमुना के किनारे हरिपुर नामक स्थान के पास स्थित एक छोटा सा शहर है, यह चकराता और देहरादून के बीच में स्थित है। कालसी अपने ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर मौर्य सम्राट अशोक का शिलालेख है। अशोक मौर्य वंश के चक्रवर्ती सम्राट थे। यह शिलालेख उत्तर भारत में अशोक द्वारा पत्थर पर खुदवाया गया एकमात्र शिलालेख है। इसे शिलालेख पाली भाषा में लिखा गया है।
हयोऊ टॉप चकराता (Hayou Top Chakrata)
हयोेऊ टॉप या हयोऊ डांडा चकराता से 18 किमी की दूरी पर स्थित है। हयोऊ टॉप (Hayou Danda) जाने के लिए चकराता से 14 किमी दूर हयोऊ गॉव तक सड़क मार्ग से एवं उसके बाद 2 किमी ट्रैकिंग द्वारा पहुंचा जा सकता है। हयौऊ टॉप से हिमालय की विशाल श्रंखलाओ का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। ज्ञातब्य हो कि हयोऊ चकराता तहसील के अंतर्गत एक सुन्दर गॉव है, यदि आप यहां आते है तो आपको जौनसार की संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिलेगा आप यहीं पर रात्रि विश्राम भी कर सकते है।यदि आप आने का प्लान करते है तो ईमेल द्वारा पहले हमें जरूर सूचित करे।
चुरानी डांडा चकराता (Churani Danda Chakrata)
यह चकराता से 16 किमी मसूरी रोड पर स्थित है। चुरानी डांडा चकराता-मसूरी सड़क पर स्थित प्रकृति प्रेमियों के लिए एक उत्तम स्थल है। यहां का वातावरण शांत एवं स्वच्छ है, ऊंचाई पर होने के कारण आप यहां से चारों और पहाड़ो की सुंदरता को महसूस कर सकते हैं। यहां बुराँश, देवदार, बान और चीड़ के जंगलों में पक्षियों के चहचहाने की आवाज से आप मंत्रमुग्द हो जायेंगे।
चकराता में क्या-क्या करें (Things to do in Chakrata)
ट्रैकिंग
एशिया के घने जंगलों में से एक यहां के जंगलो में ट्रैकिंग का अलग ही मजा है यदि आप प्रकृति प्रेमी है तो आपके लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।
रिवर राफ्टिंग
यदि आप रिवर रॉफ्टिंग के शॉकिंग है तो यहां पर छोटी छोटी नदियाँ है जहां पर आप रॉफ्टिंग के साथ साथ नहाने व फिशिंग का भी आनंद ले सकते है।
Camping
2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चकराता के जंगलों में यदि आप कैंपिंग करेंगे तो बहार झांकने पर विशाल हिमालय का नजारा आपको अलग ही दुनिया का अहसास कराएगा।
Snow Fall in Chakrata
चकराता में जनवरी – फरवरी माह में न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे चला जाता है, और अधिकतम तापमान 10°C से 12.4°C तक रहता है।ऐसे में बारिश होने पर बर्फबारी (Snowfall) ही होती है, यहां इस समय आप पूरे दिन ठंड का अनुभव करेंगे। यदि आप जनवरी – फरवरी माह में चकराता जाते है, तो आपको हल्के ऊनी कपड़ों को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
चकराता का तापमान (Chakrata temperature in Hindi)
CHAKRATA TEMPERATURE MONTH VISE
MONTH | TEMPERATURE |
January | -5 – 12 °C |
February | 4 – 12 °C |
MARCH | 7 – 16 °C |
APRIL | 12 – 22 °C |
MAY | 15.5 – 25.5 °C |
JUNE | 17 – 25.2 °C |
JULY | 16 – 22 °C |
AUGUST | 15.5 – 21 °C |
September | 14.5 – 21 °C |
OCT | 11 – 19 °C |
NOV | 7.2 – 15.4 °C |
DEC | 3 – 12.5 °C |
कैसे पहुंचा जा सकता है (How to reach chakrata in Hindi)
चकराता पहुंचने के लिए हवाई, रेल एवं सड़क मार्ग तीनों ही माध्यम द्वारा पहुंचा जा सकता है, नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है, जो चकराता से 115 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां से दिल्ली के दैनिक उड़ाने संचालित होती है। नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है, जो चकराता से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एवं देश के सभी मुख्य शहरों को ट्रेनें चलती है। सड़क मार्ग द्वारा तो आसानी से पहुंचा जा सकता है, यदि आपके पास व्यक्तिगत वाहन है तो आप सीधा यहां तक पहुंच सकते हैं, टैक्सी के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है।
चकराता में कहाँ रुके (Where to stay in Chakrata)
Chakrata me rukane के लिए आपको कहीं होटल आसानी से मिल जायेंगे, आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते है। Advance Booking हेतु आप राणा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के ऑनर श्री जगत सिंह राणा जी से 9410147575, 9456336246 पर संपर्क कर सकते है। राणा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट चकराता के पास माख्टी पोखरी में स्थित है, यहां आपको 1000 से 2000 रुपए प्रति दिन में होटल आसानी से उपलब्ध हो जायेगा। इसके अलावा आप अपने पसंद अनुसार होटल चयन कर सकते है।यहां से आपको प्रकृति के अदभुत नज़ारे भी देखने को मिलेंगे।
- राणा गेस्ट हाउस (Rana Guest House)
- होटल स्नो व्यू (Hotel Snow View)
- रामताल रिसोर्ट (Ramtal Resort)
- हाई हिल एमएलएस हाइट्स (High Hill MLS Heights)
GOOLGE MAP CHAKRATA
Very nice
Very detailed explanations
Very good Explanation 👍👍
Chakrata is a best place to visit for two to three days . best place for peace lover and full of natural beauty.
Chakarat is a most top hill station in India and air quality index is very good… Therefore all visitors please visit chakrata 👍🌱🌱🌱🌱