Guide

गुच्चू पानी देहरादून 2024 | Robber's Cave Dehradun | Most Visit Place Gucchu Pani In Hindi

Gucchu Pani, Robber’s Cave Dehradun क्या करें, कब जाएं, जाने पूरी जानकारी in Hindi, Most Visit Place in Dehradun Uttarakhand । Uttarakhand की Capital…

गुच्चू पानी देहरादून 2024 | Robber's Cave Dehradun | Most Visit Place Gucchu Pani In Hindi
A woman stands by the scenic river in Rishikesh, India, surrounded by mountains.

गुच्चू पानी देहरादून 2024 | Robber’s cave Dehradun | Most Visit Place Gucchu Pani in Hindi

Gucchu Pani, Robber’s Cave Dehradun क्या करें, कब जाएं, जाने पूरी जानकारी in Hindi, Most Visit Place in Dehradun Uttarakhand । Uttarakhand की Capital देहरादून में बहुत सारे Tourist Places हैं। उनमें से गर्मियों के समय पिकनिक मानाने के लिए Robber’s cave (Guchu Pani) सबसे अच्छा विकल्प है, जहाँ आप भरपूर enjoy कर सकते हैं।

Dehradun के स्थानीय लोग गर्मी के मौसम में यहां पिकनिक मनाने के लिए अक्सर जाते हैं। बाहरी पर्यटकों के लिए भी एक बार घूमने के लिए यह अच्छा Tourist Place है।

Robber’s cave or Guchu Pani पहाड़ के बीच एक गुफा है, जिसके बीच से एक छोटी नदी tamsa नदी की धारा बहती है, यहां चट्टानों के बीच छोटे-छोटे झरने भी आपको देखने को मिलेंगे।

गुच्चू पानी देहरादून का इतिहास (Robbers cave Dehradun history in hindi)

गुच्चू पानी उत्तराखंड के देहरादून में देहरा के पठार में विशाल चूना पत्थर वाले क्षेत्र में स्थित है। देहरादून की सहस्त्रधारा में भी आप इसी तरह की गुफाएं देख सकते हैं। Gucchu pani ( robber’s Cave) एक संकीर्ण कण्ठ यानी नेरो गेज गुफा है, यह क्षेत्र चुना पत्थर निर्माण का एक उदाहरण है।1800 के दशक के उत्तरार्ध  Robber’s  गुफा का उपयोग लुटेरों द्वारा अंग्रेजों से छुपने के लिए किया जाता है। इस गुफा की प्राकृतिक और स्थानीय स्थिति के कारण, लुटेरों के लिए यहां छिपना सबसे आसान था। लुटेरों को यहां छुपने के लिए भूलभुलैया वाली गुफाएं एकदम उपयुक्त थी, इसीलिए यही कारण है कि इसका नाम robber’s  Cave (लुटेरों की गुफा) भी कहा जाने लगा।

Robber’s Cave के आसपास पिकनिक स्पॉट ( Dehradun to Guchu pani distance)

गुच्चू पानी के आसपास कहीं पर्यटन स्थल जैसे मालसी डिअर पार्क, सहस्त्रधारा, वन अनुसंधान संस्थान आदि है जो यहां से 10-15  किमी की दूरी पर है।

गुच्चू पानी में एक उथला जल स्तर है। अधिकतम पानी आपके घुटने को छूएगा। यहां पानी में डूबने का बिलकुल भी डर नहीं है।छोटे बच्चे और महिलाएं निडर होकर नहाने का आनंद ले सकते है, पानी साफ और पारदर्शी है ताकि कोई भी सामान गलती से पानी में गिर जाए तो वह दिख जाता है और आसानी से निकाला जा सकता है,

पिकनिक स्पॉट के रूप में Robber’s Cave

Robber’s Cave 500 मीटर से अधिक लंबी और प्राकृतिक सुंदरता के परिदृश्यों से भरी एक गुफा है। यहां एक छोटा सा दस मीटर लंबा झरना भी है, जहाँ आप स्नान कर सकते हैं। और आप स्नैक्स मैगी आदि का आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां सोशल मीडिया पर share करने के लिए यहां के विभिन्न स्थानों पर अपने प्रियजनों के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।

आपको यहां अन्य शहरों और राज्यों के कई पर्यटक भी मिल जायेंगे । यहां गर्मी के दिनों में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। कई पर्यटक ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए भी रॉबर्स गुफा में आते हैं। पर्यटक गुफा में चढ़कर साहसिक ट्रेकिंग का अनुभव कर सकते हैं। गुफा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।

चकराता के सुन्दर प्राकृतिक स्थानों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

चकराता के सुन्दर प्राकृतिक स्थानों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Robber’s Cave का उद्दगम बिंदु

यदि आप लुटेरों की गुफा के अंत तक यात्रा करते हैं तो आपको इस जल के प्रारंभिक बिंदु मिल जाएंगे। रास्ते तक पहुंचना आसान नहीं है और आपको दिशा में ऊपर की ओर जाना है। अंत में, आपको एक छोटी नदी मिलेगी जिसका पानी गुच्चू पानी में बहता है। इस बहते पानी ने इस खूबसूरत गुफा को बनाया। रॉबर्स गुफा के अंत में, केवल कुछ पर्यटक इस खूबसूरत गुफा की उत्पत्ति को देखने के लिए वहां जाते हैं। इस नदी का जल स्तर गर्मी के दौरान कम होगा लेकिन बारिश के मौसम में भारी बढ़ जाएगा।

गुच्छू पानी देहरादून की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है (Robbers cave, Dehradun timings)

Gucchu Pani की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे समाप्त होगा। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए गुच्चू पानी सबसे अच्छा रहेगा। आप मार्च से जून तक वहां जा सकते हैं लेकिन बारिश के मौसम में यहां जाने से बचें। सर्दियों के मौसम में, देहरादून का का मौसम काफी ठंडा हो जाता है और पानी भी बहुत ठंडा हो जाता है, इसीलिए ठण्ड में काफी दिक्कत हो सकती है। मानसून के दौरान जल स्तर अचानक अधिक बढ़ जाता है।इसीलिए आप परेशानी में पड़ सकते हैं।यदि गुच्छू पानी जाने का प्लान कर रहे है तो मार्च से जून के बीच का समय सबसे उपयुक्त है।

Dehradun most Visit Places in Hindi

Dehradun most Visit Places in Hindi

Robber’s Cave देहरादून प्रवेश शुल्क (Guchu pani dehradun ticket price)

प्रारंभ में, रॉबर्स गुफाओं का प्रवेश पूरी तरह से नि: शुल्क था, किसी के लिए कोई प्रवेश टिकट नहीं थे। लेकिन बाद में, जब सरकार ने जब Gucchu Pani का जीर्णोद्धार शुरू किया और इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया, तो उन्होंने बच्चों को छोड़कर सभी के लिए प्रवेश शुल्क शुरू कर दिया। Robber’s Cave में रु 25 / – प्रति व्यक्ति का टिकट है, जो प्रारम्भ में कीमत 20 / – प्रति व्यक्ति था।

Robber’s Cave जाने पर साथ में क्या लाए

यदि Robber’s Cave (Gucchu Pani) जाते है और आप वहाँ स्नान करने की योजना बनाते हैं, तो आप कपड़े का एक अतिरिक्त सेट ले जा सकते हैं। संभव हो तो रबर की चप्पल साथ ले कर जाये क्यूंकि आपको यहां बहते पानी में चलना है।

दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते ही है कि वर्तमान समय 2021 का साल सभी के लिए सही नहीं चल रहा है। पूरी दुनिया कोरोना की गंभीर त्रासदी से गुजर रही है। वैसे तो कोरोना 2020 में भी भारत में काफी फैला था। लेकिन 2021 में आयी दूसरी लहर ने कही लोगों के अपनों को उनसे छीन लिया।ऐसे में फ़िलहाल आप घरों में रहेंगे तो ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। जैसे ही हालत सामान्य होते है, तत्पश्चात यहां आने से पहले आपको सलाह है कि बारिश के मौसम में Robber’s Cave आने का प्लान न करे। क्यूंकि मानसून के दौरान देहरादून मै काफी बारिश होती है, इसीलिए बारिश में यहां हर समय बाढ़ का खतरा बना रहता है।

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार।

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार।

गुच्चू पानी कहाँ है ?

गुच्चू पानी एक पर्यटन स्थल का नाम है, जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है।

गुच्चू पानी क्यों प्रसिद्ध है ?

गुच्चू पानी देहरादून में गुफा के अंदर से पानी निकालता है। इसके अलावा यहां छोटे छोटे झरने भी है। यहां प्रतिवर्ष हजारो पर्यटक घूमने आते है।

गुच्चू पानी घूमने कब जाएं ?

हालाँकि वर्त्तमान में जैसा की आप सभी जानते है, कि पूरा देश कोरोना की गंभीर समस्या से झूझ रहा है। इस समय यह बंद है। लेकिन सामान्य दिनों की बात करें तो अप्रैल से जून का समय यहां आने के लिए एकदम उपयुक्त है।

यात्रा सुझाव। यात्रा से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और स्थानीय दिशा-निर्देश ज़रूर जाँच लें।