Guide

चकराता में आयी भीषण आपदा। Chakrata Aapda News In Hindi।

Chakrata aapda: आज सुबह चकराता तहसील अंतर्गत ग्रामपंचायत जोगियो के बिजनाड़ नामक जगह पर बादल फटने की घटना हुई है। बिजनाड़ के पास (जो ग्राम पंचायत…

चकराता में आयी भीषण आपदा। Chakrata Aapda News In Hindi।
Black and white landscape of rolling hills and mountains in Dehradun, Uttarakhand, India.

चकराता में आयी भीषण आपदा। Chakrata aapda news in Hindi।

Chakrata aapda: आज सुबह चकराता तहसील अंतर्गत ग्रामपंचायत जोगियो के बिजनाड़ नामक जगह पर बादल फटने की घटना हुई है। बिजनाड़ के पास (जो ग्राम पंचायत जोगियों के अंतर्गत आता है,) कोल्हा निवासी मुन्ना (40) की छानी थी। जो सुबह 8 बजे के लगभग अपने घरेलु कार्य में लगे थे। तभी अचानक पानी का सैलाब सीधे घर के ऊपर से बहने लगा। जिससे मुन्ना (40) निवासी कोल्हा खत बनगांव उस सैलाब में समा गए और दो अन्य बच्चियां भी उस सैलाब में बह गयी। उन बच्चियों की उम्र लगभग 10 व 12 वर्ष बताई जा रही है।

क्षेत्र के लिए यह दिल दहला देने वाली घटना है। तीनों मौके पर ही सैलाब की चपेट में आ गए। बेहरम प्रकृति ने किसी के अपनों को उनसे छीन लिया। एनडीआरफ की टीम व प्रशासन के लोग मौके पर पहुँच गए है। इसके अलावा दो छानी (गौशाला) भी पूरी तरह तबाह हो गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगो को तत्काल बाहर निकाल लिया गया था। तीसरे की तलाश चल रही है।

यात्रा सुझाव। यात्रा से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और स्थानीय दिशा-निर्देश ज़रूर जाँच लें।